नई दिल्ली :- आईपीएल के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर पहली जीत हासिल की. बता दें कि मैच में रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित टी-20 क्रिकेट में 250 जीत का हिस्सा रहने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, ऐसा कमाल करने वाले हिट मैन अब दुनिया के छठे खिलाड़ी हैं.
बता दें कि रोहित के अलावा इस खास लिस्ट में कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, और आंद्रे रसेल शामिल हैं. टी-2 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी पोलार्ड हैं. पोलार्ड 359 टी20 जीत का हिस्सा रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान के शोएब मलिक 325 टी-20 जीत का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो 320 और सुनील नरेन अबतक कुल 286 टी-20 जीत का हिस्सा रहे हैं. वहीं, विस्फोटक आंद्रे रसेल 250 मैचों में जीत का हिस्सा रहे हैं.
359 – कीरोन पोलार्ड
325-शोएब मलिक
320 – ड्वेन ब्रावो
286-सुनील नारायण
250 – आंद्रे रसेल
250 – रोहित शर्मा*
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की बात करें तो रोहित ने 49 रन की पारी खेली, रोहित को अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी में फंसाकर बोल्ड कर दिया था. भले ही रोहित अर्धशतक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दिल्ली के गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी.
मुंबई की ओऱ से आखिरी समय में रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की जिसके काऱण ही मुंबई 234 रन बना पाने में सफल रही थी. रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर 39 रन पारी खेली थी. जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
