Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उभरी हुईं नसें करती हैं आगाह,सेहत का आईना होता है हाथ, जानें कारण-इलाज…
    स्वास्थ्य

    उभरी हुईं नसें करती हैं आगाह,सेहत का आईना होता है हाथ, जानें कारण-इलाज…

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बहुत से लोगों की हाथों की नसें उभरी-उभरी नजर आती हैं. इसे हल्के में लेना कई बार बड़ी भूल भी बन सकती है. दरअसल, हाथों में उभरी हुई नसें सेहत का हाल बयां करती हैं. ऐसा होना काफी सामान्य भी हो सकता है लेकिन अगर हाथों पर अलग से नसें उभरी दिखाई दे रही हैं तो सावधान हो जाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे खराब सेहत का संकेत भी मानते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर उभरी हुई नसें किन बीमारियों का लक्षण हो सकती हैं और इसका इलाज क्या है.

    हाथों की नसों का उभरना किन बीमारियों के लक्षण

    1. बॉडी टेंपरेचर बढ़ना

    शरीर का तापमान जब बढ़ जाता है तो नसों में सूजन आ सकती है. तापमान बढ़ने पर शरीर खून को ठंडा करने त्वचा की सतह की तरफ भेज देता है, इससे हाथ-पैर की नसों में उभार देखने को मिल सकता है.

    1. ज्यादा मेहनत करना

    जब हाथों से बहुत ज्यादा मेहनत वाला काम कर देते हैं तो इस हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है. जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हाथों की नसें फूल जाती हैं. ज्यादातर रेसलर, वेटलिफिफ्टर या दूसरे खिलाड़ियों के हाथों में बढ़ी हुई मांसपेशियों के साथ नसे भी उभरी दिखाई देती हैं.

    1. बढ़ती उम्र 

    उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में कोलेजन कम बनने लगता है, जिसका सीधा असर त्वचा पर देखने को मिलता है. बढ़ती उम्र में त्वचा ढ़ीली और पतली होने लगती है. ऐसे में नीचें की नसें साफ तौर पर दिखाई देने लगती है. इसीलिए बुजुर्गों की हाथ-पैरों की नसें उभर आती हैं.

    1. वजन कम होना

    वजन कम होने से भी हाथ की नसें उभर सकती हैं. शरीर में फैट कम होने से स्किन पतली हो जाती है और अंदर की नसें उभरकर स्किन की परत पर आ जाती हैं. इसलिए अगर कम उम्र में अगर नसें दिखाई दें तो वजन को लेकर सचेत हो जाना चाहिए. क्योंकि अंडरवेट दूसरी समस्याओं का कारण बन सकती है.

    1. जेनेटिक प्रॉब्लम

    हाथों में नसों का उभरना जेनेटिक भी हो सकता है. अगर पैरेंट्स में यह लक्षण है तो आपमें भी हो सकती है. अगर माता-पिता या किसी ब्लड रिलेशन में किसी को इस तरह की समस्या है तो आपमें भी ऐसी नसें देखने को मिल सकती है.

    क्या है बचाव और इलाज

    1. हाथों में अगर किसी एक्सीडेटं की वजह से नसें उभरी हुई दिखाई दे रही हैं तो लेजर थेरेपी से इसका इलाज किया जा सकता है.
    2. अगर चोट या आईवी के इस्तेमाल से हाथ की नसें सूज गई हैं तो डॉक्टर से मिलना चाहिए. कुछ हद तक नसों की सूजन मेडिकेशन से ठीक की जा सकती हैं.
    3. नसों को उभरने से बचाने के लिए काम के बीच हाथों को आराम दें. 
    4. हाथ में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से नसें उभर रही हैं तो हल्की मसाज से राहत मिल सकती है.
    Post Views: 0

    Bulging veins warn chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police hands are the mirror of health Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब भूल जाए महंगा ट्रीटमेंट,चार करोड़ की जगह इतने लाख में कैंसर को निपटा देगा ये स्वदेसी इलाज…
    Next Article चुनावी सीजन का हो रहा अजब-गजब प्रचार,ओपी राजभर ने काटे गेहूं, कैलाश विजयवर्गीय ने बनाई चाय..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?