Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगवान शिव का प्रिय स्थान, अद्भुत है काशी का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिवपुराण में मिलता है जिक्र जाने पूरी खबर…
    कला और संस्कृति

    भगवान शिव का प्रिय स्थान, अद्भुत है काशी का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिवपुराण में मिलता है जिक्र जाने पूरी खबर…

    By Tv 36 HindustanApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- उत्तर प्रदेश मे वाराणसी में यूं तो काशी विश्वनाथ की ख्याति देश-विदेश और पूरे ब्रह्मांड में फैली है, लेकिन यहां पर भगवान शिव अपने 12 ज्योतिर्लिंग के रूप में निवास करते हैं. यहां पर जितने भी प्राचीन शिव मंदिर हैं उन सभी की अपनी एक पौराणिक कथा है. ऐसा ही काशी का अद्वितीय मंदिर है ओंकारेश्वर मंदिर. भगवान शिव का यह अति प्रचीन मंदिर है जिसे स्वयं ब्रह्मा के अनुरोध पर भगवान शिव ने अपना स्थान बनाया था.

    चारों ओर से शमशान से घिरा यह शिव मंदिर अपने आप में बहुत अलौकिक है. यहां पर कोई भी श्रद्धालु अगर सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना और अभिषेक करता है तो उसे मन चाहे फल की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि यहां पूजा करने से भगवान प्रसन्न होकर भक्तों को आवागमन से मुक्त कर मोक्ष प्रदान करते हैं. मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस ओंकारेश्वर मंदिर का प्रमाण काशी खंड में मिलता है.

    काशी खंड के 86वें अध्याय में इस मंदिर का जिक्र किया गया है. इतना ही नहीं शिव महापुराण में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्राकट्य और महात्म्य की कथा दी गई है. बताया जाता है कि यहां पर शिव पंचायत के पांच प्रतीक मौजूद थे, लेकिन वर्तमान में 3 शिवलिंग जिनमें अकारेश्वर, ओंकारेश्वर और मकरेश्वर स्थापित हैं. काशी के अविमुक्त क्षेत्र में ओंकारेश्वर का स्थान सबसे श्रेष्ठ है. इतना ही नहीं इस मंदिर के मान्यता है कि यहां के दर्शन कर लेने से ब्रह्मांड के सभी शिव मंदिरों के दर्शन के बराबर फल प्राप्त होता है.

    इस मंदिर के बारे में बताते हुए पुजारी ने कहा कि यहां पर बैठकर खुद ब्रह्मा ने तपस्या की थी. श्रृष्टि के निर्माण के बाद उन्होंने भगवान शिव से अनुरोध किया था जिसके बाद भोलेनाथ इस स्थान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे. मंदिर के दर्शन मात्र से अश्वमेघ यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है.

    Post Views: 1,470

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइमरजेंसी को याद करते भावुक हुए राजनाथ सिंह, सुनाया ये किस्सा मेरी मां बीमार थीं, हॉस्पिटल में निधन हो गया लेकिन मुझे…
    Next Article हेल्थ टिप्स: इन आदतों की वजह से बढ़ जाएगी आपकी उम्र, जीवन भर रहेंगे स्वस्थ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…

    March 23, 2026

    घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…

    March 23, 2026

    गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी…

    March 23, 2026

    बहुत ही ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी जानें आज के ये ताजा भाव…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…
    • घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…
    • गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी…
    • बहुत ही ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी जानें आज के ये ताजा भाव…
    • कुंडली दोषों से मुक्ति का दावा: आचार्य अतुल तिवारी द्वारा वैदिक अनुष्ठानों से समाधान वाराणसी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?