नई दिल्ली:- यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जेल से बाहर आए एल्विश को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। यूट्यूबर अपने व्लॉग्स के जरिए भी फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं।
लग्जरी कार के साथ दिखे एल्विश यादव
एल्विश को महंगी गाड़ियों काफी शौक है। कई बार वे अपने व्लॉग्स के जरिए इस बात को बता चुके हैं। हाल ही में यूट्यबर अपने व्लॉग में नई मर्सिडीज जी-वैगन G350 D के साथ नजर आए। वीडियो में एल्विश को कार का परीक्षण करते हुए और उसकी तुलना अपने अन्य मर्सिडीज मॉडल से करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत तीन करोड़ के आसपास बताई जा रही है
साल 2022 में ही था खरीदने का इरादा
साथ ही, उन्होंने व्लॉग में यह भी साझा किया कि इस कार को खरीदने का उनका इरादा साल 2022 में ही था, लेकिन उस समय इसे बंद कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त, एल्विश ने 2022 में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के बारे में खुलासा किया जिसके साथ उनका उठना बैठना था। हालांकि, वीडियो में उन्होंने उस शख्स का नाम नहींं लिया।
इस मामले में जा चुके हैं जेल
कुछ समय पहले एल्विश को सांप के जहर मामले में गिरफ्तारी किया गया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ समय के बाद उन्हें इस केस में जमानत मिल गई और वे बाहर आ गए।
