नई दिल्ली:- कुछ डिशेज़ ऐसी होती हैं, जिन्हें देश के हर हिस्से में पसंद किया जाता है. उनके नाम भले ही बदल जाएं लेकिन इसका स्वाद एक जैसा ही होता है, जो सबकी ज़ुबान पर चढ़ा होता है. ऐसा ही एक स्ट्रीट फूड है, जिसके साथ कितने भी एक्सपेरिमेंट हो जाएं, लोगों को उसका क्लासिक स्वाद ही पसंद आता है. वो बात अलग है कि इस डिश के साथ अजीबोगरीब प्रयोग करने में लोग पीछे नहीं रहते हैं.
गोलगप्पे, पानी पूरी, पुचका या फिर पानी बताशे।कुछ भी कह लीजिए लेकिन इसका स्वाद करीब-करीब एक जैसा ही है. इसका ठेले पर बिकना ही इसे सबकी पसंदीदा डिश बना देता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर इस डिश का एक बहुत ही अलग वर्ज़न वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खुश होने के बजाय भड़क गए हैं.
मार्केट में आई सोना-चांदी पानी पूरी
आप वीडियो में देख सकते हैं कि पानी पूरी को बेहद अलग अंदाज़ में सर्व किया जा रहा है. गोलगप्पे के अंदर पहले कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता मिलाकर इसे भरा जाता है. फिर इसके अंदर शहद डाला जा रहा है. इसके बाद तीखे-चटपटे पानी के बजाय इसे 6 छोटे-छोटे गिलासों में ठंडाई के साथ सर्व किया जाता है. इसके अंदर ठंडाई डालने से पहले हर पूरी को सोने-चांदी के वर्क से कवर किया जा रहा है, जैसे मिठाइयां कवर करते हैं.
लोगो बोले- हमें ठेले वाली ही दे दो …
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगर्स ख़ुशबू परमार और मनन ने शेयर किया है. वीडियो को 3 दिन के अंदर 26 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 51 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. हालांकि इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने अलग-अलग राय रखी है.
