नई दिल्ली :- दरअसल, अमरावती में चुनाव प्रचार के दौरान कह दिया कि 2019 में भी पीएम मोदी की लहर थी फिर भी मैं निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत गई। इसलिए चुनाव को हल्के में ना लें। यह भी न सोचें की पीएम की लहर है।नवनीत राणा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर एनसीपी समेत कई विपक्षी नेताओं ने टिप्पणी की। महेश तापसे सरीखे विपक्षी नेता ने कहा कि भाजपा नवनीत राणा सच बोल रहीं हैं। बीजेपी खुद जानती है कि मोदी लहर नहीं है।
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद नवनीत राणा ने फौरन इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, उन्हें अपने भाषण को लेकर सफाई भी दी। नवनीत ने कहा,”विपक्ष मेरे वीडियो को एडिट करके खबरें फैला रहा है। हम मोदी के नाम पर लोगों के पास जा रहे हैं। देश के विकास के लिए मोदी चाहिए।
वनीत राणा ने बुधवार को कहा कि देश में मोदी लहर है और उन्होंने एक रैली में उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया। नवनीत राणा ने आगे कहा,मोदी लहर थी, मोदी लहर है और मोदी लहर रहेगी। देश की प्रगति के लिए मोदी की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा,विपक्ष को सभी तंत्रों का उपयोग करने के बजाय लोगों के पास जाना चाहिए और लोगों के कल्याण के लिए आह्वान करना चाहिए। विपक्ष को गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए।
