नई दिल्ली:- सनातन धर्म में माना गया है कि नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से ईश्वर की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। ऐसे में भगवान को भोग लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि पूजा-पाठ का आपको शुभ परिणाम मिल सके।
ध्यान रखें कि न तो भोग को तुरंत हटाएं और न ही ज्यादा देर तक मंदिर में रखे रहने दें। पूजा के बाद आप 5 मिनट के लिए भोग को भगवान के पास रखें और इसके बाद इसे हटा लें। माना जाता है कि यदि आप भोग लगाने के थोड़ी देर बाद उसे मंदिर से नहीं हटाते, तो इससे नकारात्मकता व्याप्त हो सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्यादा देर तक भोग को रखे रहने से उसमें विश्वकसेन, चंदेश्वर, चन्डान्शु और चांडाली नामक बुरी शक्तियां आ जाती हैं।
नैवेद्य या भोग को हमेशा सोने, चांदी, तांबे, लड़की या फिर मिट्टी से बने पत्र में रखकर चढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन एल्यूमिनियम, लोहे, स्टील या प्लास्टिक से बने बर्तन में भोग लगाना शुभ नहीं माना जाता।भोग लगने के बाद प्रसाद को जितने लोगों में संभव हो उतने लोगों में बांटना चाहिए और खुद भी ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि भोग हमेशा सात्विक और स्वच्छ तरीके से बना हुआ होना चाहिए। वहीं, अगर आप देवी-देवताओं को उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं, तो इससे आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।
