Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोबाइल की तरह रीचार्ज करने पर ही जलेगी बिजली, स्मार्ट मीटर लेकर विभाग ने रायपुर में शुरू किया सर्वे…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मोबाइल की तरह रीचार्ज करने पर ही जलेगी बिजली, स्मार्ट मीटर लेकर विभाग ने रायपुर में शुरू किया सर्वे…

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायगढ़:-* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्मार्ट मीटर पर अब ब्रेक लगा दिया गया है. अब काम लगभग 2 महीने बाद ही शुरू हो पाएगा. वहीं अफसरों ने शहर में सर्वे कराकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. ठेकेदार मीटर लेकर तैयार है. चुनाव के बाद लगाए जाने का काम शुरू करने बात कही जा रही है.इसके लिए पहले डोर टू डोर सर्वे कराया गया. सर्वे के दौरान ज्यादा बकायादारों को बिल अदा करने कहा गया है. लगभग बिल सेटलमेंट का काम पूरा करा लिया गया है. जल्द ही काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है. पहले चरण में शहरी क्षेत्र में मीटर लगाने की तैयारी है.बिजली विभाग की तरफ से शहरभर में कराया गया है सर्वेप्रीपेड मीटर लगाए जाने का काम प्रदेश में शुरू हो चुका है. प्रदेशभर के जिलों सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. रेलवे स्टेशन में अब स्मार्ट मीटर से ही बिजली बिल चल रहा है. रायगढ़ शहर में भी इसका प्रीपेड मीटर स्थापित करने से पहले बिजली विभाग ने पहले शहरभर में सर्वे कराया.इसमें उन लोगों के यहां सर्वे टीम पहुंची जहां ज्यादा बिल बकाया है. उन्हें जल्दी बिल अदा करने के लिए कहा गया है. अब विभाग अपनी तैयारी कर ऊपर के विभाग से आदेश आने का इंतजार कर रहे है.‘बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी’गौरतलब है कि बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी. मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली कर आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराते ही बिजली लौट आएगी. रायगढ़ शहर के जोन 1 में करीब 25 हजार तथा जोन 2 में 26 हजार उपभोक्ता हैं.यहां लगे सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा. इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा, यानी यह पूरी तरह से निशुल्क होगा. प्रीपेड मीटर लगते ही लोग घर बैठे मोबाइल की तरह अपने घर का बिजली मीटर रिचार्ज करा सकेंगे.पहले सरकारी दफ्तर में लगाने की तैयारीपहले सरकारी कार्यालय में मीटर को स्मार्ट में मीटर बदला जाएगा. इसके लिए तैयारी पूरी कर लिया गया है. आदेश जारी होते ही पूरे प्रदेशभर के शासकीय दफ्तरों में पहले स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा. इसके बाद शहरी क्षेत्र में मीटर लगाने का काम पूरा किया जाएगा.अभी चुनाव के बाद काम शुरू करने की बात कही जा रही है. चूंकि शासकीय दफ्तरों में सबसे ज्यादा बकाया रहता है. ऐसे में यही से ही मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा.मोबाइल ऐप से कर सकेंगे रिचार्जप्रीपेड मीटर के लिए एक मोबाइल एप्प मोबाइल में रहेगा. जिसमें विद्युत खपत की गणना देख सकेंगे. एप्प के माध्यम से लोग देख सकेंगे की कितना बैलेंस है.रिचार्ज खत्म होने से पहले ही फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा. हर हाल में रिचार्ज समय पर करना होगा. अन्यथा कनेक्शन ऑटोमेटिक कट जाएगा. मोबाइल में कनेक्ट होने के कारण कहीं से भी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

    Post Views: 1,560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली कांग्रेस के ये नेता टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, अब कह दी बड़ी बात…
    Next Article अमित शाह ने देश के सामने रखे दो ऑप्शन, कांग्रेस पर जमकर भड़के,हम आरक्षण को नहीं हटने देंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद
    • 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे ये एक्टर‘बंटवारा’ ट्रेलर में दिखी झलक क्या बदल पाएंगे अपनी किस्मत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?