Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किचन में इन चीजों को रखने से आता है भारी नुकसान, घर में आता है दुर्भाग्य…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    किचन में इन चीजों को रखने से आता है भारी नुकसान, घर में आता है दुर्भाग्य…

    By Tv 36 HindustanApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित शास्त्र है. इसमें घर की हर दिशाओं और हर एक कमरे का विशेष महत्व माना गया है. वास्तु में किचन को सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. वास्तु के अनुसार किचन से निकलने वाली ऊर्जा का असर घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ता है. किचन से निकलने वाली ऊर्जा का प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है.किचन से जुड़ी कुछ गलतियां घर की ऊर्जा को नकारात्मकता में बदल देती हैं. घर में सकारात्मक ऊर्जा आए इसके लिए किचन में कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. अगर आप किचन में रात में जूठे बर्तन रख कर सोते हैं तो ये आपके भारी नुकसान का कारण बन सकता है. दुर्भाग्य लाता है किचन में रखा जूठा बर्तन वास्तु शास्त्र में अनुसार किचन में रखे जूठे बर्तन घर में दुर्भाग्य लाने का काम करते हैं. रात में जूठे बर्तन छोड़ कर सोना बहुत अशुभ माना जाता है. वस्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़ कर सोने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और उस घर में कभी नहीं आती हैं. रात भर पड़े जूठे बर्तन घर में कंगाली और दरिद्रता लेकर आते हैं. इसका नकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है. राहु-केतु का पड़ता है अशुभ प्रभाव रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़कर सोने से घर के लोगों पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव पड़ता है. इसके दुष्प्रभाव से घर में रुपया-पैसा टिक कर नहीं रह पाता है. रात में गैस चूल्‍हे को गंदा छोड़ना भी अच्छा नहीं माना जाता है. इससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर में मनहूसियत लाने का काम करती है. रात में गंदा चूल्हा और झूठे बर्तन छोड़कर सोने से मां अन्‍नपूर्णा देवी भी नाराज होती हैं. इसकी वजह घर के सदस्यो की सेहत अक्सर खराब रहती है.किचन में जूठे बर्तन छोड़कर सोना जीवन में परेशानियों को न्‍योता देना जैसा है. जिन घरों में जूठे बर्तन छोड़े जाते हैं वहां हमेशा आर्थिक तंगी रहती है. कुछ लोगों पर कर्ज भी बढ़ जाता है. घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जाती है. इसलिए सोने से पहले जूठे बर्तनों को साफ करके जरूर रखें. वास्तु के मुताबिक रात में भोजन के बाद किचन को हमेशा साफ करके ही सोना चाहिए. घर को भी हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए क्योंकि मां लक्ष्मी साफ- सुथरे घर में ही वास करती हैं. अगर आप किसी वजह से रात में बर्तन नहीं भी धो पा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कम से कम उन्हें पानी से धोकर छोड़ दें यानी उनमें जूठन नहीं लगी रहनी चाहिए.

    Post Views: 660

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशरीर में क्या होता है इंसुलिन का काम, जानिए शरीर में कब और कहां बनता है…
    Next Article हे बजरंगबली तोड़ झूठो की नली’, दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ये बात, जाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, इतने अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया…

    September 18, 2026

    जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, अब इस देश से टक्कर…

    September 18, 2026

    पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम, बच्चों की वैलिडिटी से लेकर फीस तक में बड़ा बदलाव…

    September 18, 2026

    सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग…

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, इतने अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया…
    • जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, अब इस देश से टक्कर…
    • पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम, बच्चों की वैलिडिटी से लेकर फीस तक में बड़ा बदलाव…
    • सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग…
    • जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?