भोपाल / लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 26 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ अजा, क्र.-7 दमोह, क्र.-8 खजुराहो, क्र.-9 सतना, क्र,-10 रीवा एवं क्र.-17 होशंगाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने सभी मतदान दलों का केन्द्रों पर पुष्पहारों से स्वागत किया गया। मतदान दिवस पर मतदाताओं की सुविधा के लिये दूसरे चरण के उपरोक्त छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश। राज्य शासन ने संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुएकथित सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। वोटर टर्न-आउट एप एवं सीईओ एमपी की वेबसाईट से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
