Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नारी शक्ति का मतदान में दिखेगा दम, जानिए इस पर प्रमुख महिलाओं के विचार…
    चुनाव

    नारी शक्ति का मतदान में दिखेगा दम, जानिए इस पर प्रमुख महिलाओं के विचार…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पहले और दूसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि मतदान के पांच चरण शेष हैं। ऐसे में सभी का यह दायित्व बनता है कि वे मतदान की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें और सही व सक्षम प्रत्याशी के लिए मतदान करें।

    अच्छे नेता के चयन से ही देश को उन्नति के पथ पर ले जाने वाली सरकार का भविष्य तय होगा। जानिए चुनाव और मतदान को लेकर देश की कुछ प्रमुख नारी शक्तियों के विचार।

    जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल का कहना है, ‘लोकतंत्र में मतदान की अपनी अलग महत्ता है। एक मत देश को आगे बढ़ा सकता है। मतदान का सही प्रयोग सामाजिक परिवर्तन का शक्तिशाली माध्यम है।

    हमारा मत तय करता है कि लोकनीतियां निर्धारित वाली संसद में आपका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। ये प्रतिनिधि ही जनता और देश का भाग्य तय करते हैं। इसलिए मतदान करना देश के नागरिकों का एक अनिवार्य कर्तव्य है।

    वह आगे कहती हैं, कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति चुनाव में उतरता है तो अपने कुछ मूल्य जनता के सामने रखता है। उन मूल्यों के आधार पर ही मतदान के माध्यम से समाज में बदलाव लाए जा सकते हैं। मतदान और चुनाव लोकतंत्र के दो पहिये हैं।

    मतदान मौलिक अधिकार है, जिसके माध्यम से समाज और देश के प्रति अपना सहयोग और संबंध प्रदर्शित करते हैं। मतदान चुनावी फैसलों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंच होता है, जो समाज को आगे बढ़ाने में मदद करता है और निर्णय लेने की प्रक्रिया को पूरा करता है।

    मतदान का सही और सकारात्मक प्रयोग करके देश को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिल सकती है। हम मतदान द्वारा उन लोगों को अपना प्रतिनिधि बना सकते हैं, जो हमारे विचारों, मूल्यों और आवश्यकताओं को समझते और सम्मान देते हैं। मतदान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है और उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय बनाया जा सकता है साथ ही बड़े निर्णयों में उनकी राय ली जा सकती है।

    कथावाचिका व आध्यात्मिक वक्ता, देवी चित्रलेखा का कहना है, देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए मतदान करना बहुत महत्वपूर्ण भी है और जरूरी भी है।

    यह न केवल हमारे लिए एक अधिकार है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। मतदान करके हम अपनी आवाज उठा सकते हैं और राजनीतिक प्रक्रिया में भागीदारी दिखा सकते हैं। इससे सामाजिक और राजनीतिक संरचना में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मार्ग खुलता है।

    मेरा यह भी मानना है कि चुनाव और मतदान लोकतंत्र के मौलिक स्तंभ हैं। यह एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें नागरिकों को सशक्तीकरण का माध्यम प्रदान किया जाता है।

    चुनावी प्रक्रिया एक तरह का सार्वभौमिक समर्थन और सहमति का प्रतीक है, जो विभिन्न विचारों व धार्मिकताओं के बावजूद एकता और सहमति को प्रकट करता है। चुनाव और मतदान से संवैधानिक और लोकतांत्रिक तंत्र को मजबूती मिलती है। चुनावी प्रक्रिया राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    मैं यह विश्वासपूर्वक कहना चाहूंगी कि मतदान के सही प्रयोग और देश की बागडोर एक योग्य व्यक्ति, योग्य नेता के हाथों में जाएगी तो निश्चित रूप से राष्ट्र को मजबूती मिलेगी और देश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। अतः इस प्रक्रिया में भागीदारी करके हम अपने नेता और नेतृत्व का चयन करते हैं, जो उनके मूल्यों, आकलनों और आस्थाओं का प्रतिनिधित्व करें।

    Post Views: 700

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या है WhatsApp की End-to-End Encryption पॉलिसी, जिसके लिए कंपनी भारत छोड़ने को तैयार, जाने…
    Next Article आपके कमजोर हो चुकी हड्डियों में जान भर देगा ये साग,इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    March 9, 2026

    301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…

    March 9, 2026

    अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…

    March 9, 2026

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • 301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    • अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    • काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?