नई दिल्ली :- दरअसल इस मौसम में कई ऐसी चीजें आती हैं जिनका सेवन कर इस चिलचिलाती गर्मी से खुद को बचा सकते हैं. सत्तू गर्मियों के मौसम का एक ऐसा ही इंग्रीडिएंट है. आपको बता दें कि सत्तू से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. सत्तू से बने ड्रिंक का इन दिनों खूब सेवन किया जाता है. ये देसी ड्रिंक न केवल शरीर को प्रोटीन और पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है बल्कि, गर्मियों की हीट से बचाने और शरीर को तरोताजा रखने में भी मदद कर सकता है. सत्तू शरबत को आप नमकीन या मीठा अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं. आपको बता दें कि सत्तू दो प्रकार के होते हैं एक है चने का सत्तू और दूसरा है जौ मिला सत्तू. दोनों को भून और पीस कर सत्तू बनाया जाता है. सत्तू में फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं सत्तू का शरबत पीने के फायदे.
- सत्तू का शरबत एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार है. सत्तू में बहुत से मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं जो एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.
- सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती.
- अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप सत्तू को डाइट में शामिल करें. सत्तू में पाए जाने वाले गुण कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं.
