नई दिल्ली :- लगातार चुनाव प्रचार के क्रम में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता रविवार को भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कासगंज, मैनपुरी और इटावा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम को कानपुर के तिलक नगर क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंवला बदायूं और जलेसर में जनसभा करेंगे। बसपा अध्यक्ष मायावती मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी कासगंज, मैनपुरी व इटावा में अमित शाह की जनसभाओं और कानपुर में उनकी बैठक मौजूद रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह भी कानपुर में केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बांदा व फतेहपुर और ब्रजेश पाठक कौशांबी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या व गोंडा, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह कौशांबी, भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह बाराबंकी व सीतापुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया वाराणसी में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे।
खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव गाजीपुर में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद में शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों की बैठक में शामिल होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा.अरुण सक्सेना बदायूं में चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मैनपुरी में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार एटा और जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक संभल में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण हाथरस में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बरेली में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य बदायूं में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और इसके बाद फर्रुखाबाद में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यम और राज्य मंत्री संजय गंगवार बदायूं में पिछड़ा वर्ग मोचार्आ की ओर से आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
