रीवा:- पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर,डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल द्वारा स्टाफ सहित पूर्व में लूट की वारदात को अंजाम दे चुका अपराध क्रमांक 180/2023 धारा 392, 34 आईपीसी का इनामी आरोपी कमलेश साकेत पिता जमुना साकेत उम्र 32 वर्ष निवासी सहिजना सुन्दर नगर थाना गोविन्दगढ़ को मुखबिर की विश्वस्थ सूचना प्राप्त होने पर आरोपी कमलेश साकेत को ग्राम डिहिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रीवा पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सराहनी भूमिका-थाना प्रभारी गोविन्दगढ़ शिवा अग्रवाल, स.उ.नि. गुलाब प्रसाद, आरक्षक 686 कौशलेंद्र सिंह, आरक्षक 77 रवि कुमार बुनकर।
