नई दिल्ली:- अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वहां वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अहमदाबाद के 300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर में दर्शन किए हैं।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मंदिर की दिव्य मूर्ति की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर मंदिर के अंदर प्रार्थना करते हुए भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें हनुमान जी की मूर्ति से लेकर मंदिर की कुछ झलकियां भी दिखाई हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कल अहमदाबाद में 300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। यहा पूजा करके मन को बहुत सुखद अनुभूति हुई। शक्ति भी मिली।आपके और आपके परिवार के लिए भी प्रार्थना की। जय हनुमान। बजरंग बली की जय। पवनसुत हनुमान की जय।
एक्टर का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोग इस पर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ लिखकर कमेंट करते हुए अपना भक्तिभाव और रोमांच जाहिर कर रहे हैं।
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही छोटा भीम में दिखाई देने वाले हैं, जो 24 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो,इन दिनों, कंगना रनौत की इमरजेंसी में भी दिखाई देने वाले हैं और साथ ही एक्टर ‘तन्वी द ग्रेट’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
