Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गूगल में छंटनी जारी, सस्ते लेबर के चक्कर में पूरी टीम को भेज दिया घर…*
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    गूगल में छंटनी जारी, सस्ते लेबर के चक्कर में पूरी टीम को भेज दिया घर…*

    By Tv 36 HindustanApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- गूगल के कर्मचारी पिछले काफी समय से लगातार मुसीबत में फंसे हुए हैं. उन पर लगातार छंटनी की तलवार लटक रही है. एक के बाद एक कई सारे डिपार्टमेंट से लोगों को कॉस्ट कटिंग जैसे कई कारणों का हवाला देकर निकाला जा रहा है. अब विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुंदर पिचई के नेतृत्व वाली अल्फाबेट ने पूरी पायथन टीम को नौकरी से निकाल दिया है. इसके पीछे का कारण सस्ता लेबर बताया जा रहा है. अमेरिका के बाहर बनाई जाएगी सस्ती टीम फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपनी पायथन टीम को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया है क्योंकि उनकी वेतन ज्यादा थी. इसके बजाय वह अब अमेरिका के बाहर सस्ते कर्मचारियों के साथ इस टीम को बनाएंगे. ऐसा माना जा रहा कि नई टीम जर्मनी के म्यूनिख में बनाई जाएगी. वहां उन्हें कम वेतन पर कर्मचारी मिल जाएंगे. निकाले गए कर्मचारी बेहद निराश गूगल पायथन टीम के एक पूर्व मेंबर ने लिखा कि वह दो दशक तक गूगल में काम करते रहे. यह उनकी बेस्ट नौकरी थी. अब छंटनी के चलते वह बहुत निराश हैं. एक अन्य कर्मचारी ने लिखा कि हमारे मैनेजर समेत पूरी टीम को नौकरी से निकाले जाने का उन्हें बहुत अफसोस है. अब हमारी जगह विदेश में बैठी किसी टीम से काम करवाया जाएगा. यह पूंजीवाद का नकारात्मक प्रभाव है. यह छोटी सी टीम गूगल का पायथन से जुड़ा अधिकतर काम देखा करती थी. इसके बावजूद सस्ते लेबर के चलते उनकी छुट्टी कर दी गई है. कई डिपार्टमेंट में हो चुकी है छंटनीबिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने रियल एस्टेट और फाइनेंस डिपार्टमेंट में भी छंटनी की है. गूगल के फाइनेंस चीफ रूथ पोराट ने एक ईमेल के जरिए कर्मचारियों को सूचना दी कि कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है. हम बेंगलुरु, मेक्सिको सिटी और डबलिन में ग्रोथ पर फोकस करना चाहते हैं. इससे पहले गूगल ने इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और असिस्टेंट टीम्स से हजारों कर्मचारी निकाले थे. कंपनी ने यह छंटनी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर निवेश बढ़ाने के लिए की थी.

    Post Views: 295

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज, जाने क्या है पूरा मामला…
    Next Article करोड़पति-लखपति भी कर रहे हैं कंजूसी, भोपाल के इन चार उम्मीदवारों ने चुनाव में खर्च नहीं किया एक भी रुपया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?