नई दिल्ली:- भारत से सिंगापुर और हांगकांग निर्यात किए जाने सभी मसाले और Ready To Eat खाद्य पदार्थ ETO टेस्ट में पास होने के बाद ही इन देशों में भेजे जाएंगे. भारत सरकार के Spices Board ने ये आदेश जारी किया है. भारत सरकार के Spices Board ने सिंगापुर और हांगकांग की तरफ से दो बड़े भारतीय ब्रांड्स के मसालों में ETHYLENE OXIDE मिलने पर उन्हें वापस भेजे जाने के बाद ये बड़ा कदम उठाया है.
Ethylene Oxide टेस्ट किए बिना एक्सपोर्ट नहीं
इन दोनों देशों में निर्यात किए जाने सभी मसालों का पहले देश में ‘Mandatory’ Ethylene Oxide Test होगा और उसके बाद ही इन्हें इन देशों में भेजा जाएगा. Spices Board ने अपने आदेश में यह भी बताया कि सिंगापुर में किसी खाद्य पदार्थ में Etylene Oxide की अधिकतम मात्रा 50 ppm है और हांगकांग में शून्य है यानी हांगकांग में भेजे जाने वाले मसाले और अन्य Ready To Eat Product तभी भारतीय कंपनियां भेज पाएंगी जब Lab Test में बिल्कुल भी Ethylene Oxide डिटेक्ट नहीं होगी.
