नई दिल्ली:- आपको बता दे भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द ही अपनी 4G सर्विस को शुरू कर सकता है। यह हैरानी वाली बात है क्योंकि देश में 5 जी सर्विस शुरू हो गई। बीएसएनएल के 4G सर्विस का इंतजार कई समय से बीएसएनएल यूजर कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म हुआ।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीएसएनएल “आत्मनिर्भर” नीति के अनुरूप पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस साल अगस्त से देश भर में 4जी सर्विस रोल आउट कर देगी।
अभी तक इसकी जानकारी बीएसएनएल द्वारा अधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि 4जी नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट की स्पीड मिलेगी।
वहीं, बीएसएनएल की 4जी सर्विस 700 मेगाहर्ट्ज के प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड लॉन्च होगी जिसे पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इसे 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड तक ले जाया जाएगा।
पिछले साल पंजाब में शुरू हुई थी 4G Service
पिछले साल कंपनी ने आईटी कंपनी टीसीएस और राज्य संचालित दूरसंचार अनुसंधान संगठन C-DoT-led वाले कंसोर्टियम की मदद से पंजाब में 4जी सेवाएं शुरू की हैं और लगभग 8 लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि सी-डॉट के जरिये शुरू हुई बीएसएनएल नेटवर्क 4जी सर्विस पूरे पंजाब में सुचारू रूप से काण कर रही है। इसे पिछले साल साल जुलाई में स्थापित किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि इस जटिल तकनीक की सफलता साबित करने में 12 महीने लगते हैं लेकिन सी-डॉट कोर 10 के भीतर स्थिर हो गया है। इस साल अगस्त तक बीएसएनएल पूरे देश में आत्मनिर्भर 4जी तकनीक लॉन्च करेगा।
यह पूरा कोर नेटवर्क हार्डवेयर, डिवाइस और सॉफ्टवेयर का एक संग्रह है जो दूरसंचार नेटवर्क में मौलिक सर्विस देता है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक हालिया पेपर में कोर को एक नेटवर्क के हिस्से के रूप में समझाया। टीसीएस, तेजस नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई को 4जी नेटवर्क तैनात करने के लिए बीएसएनएल से लगभग 19,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसे 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि जब सी-डॉट कोर उन सर्किलों में तैनात हो जाता है, उन क्षेत्रों में वे सी-डॉट कोर यानी तेजस नेटवर्क लिमिटेड से भी जुड़ जाएंगे। यह सिर्फ एक अस्थायी स्थिति है। जहां आरएएन तैनात किया गया है और उस क्षेत्र में, कोर उपलब्ध नहीं होगा।
बीएसएनएल पूरे भारत में 4जी और 5जी सेवाओं के लिए 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करेगी। कंपनी ने देश भर में 4जी सेवा के लिए 9,000 से अधिक टावर इंस्टॉल किए हैं, जिनमें से 6,000 से अधिक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी पश्चिम और हरियाणा सर्कल में सक्रिय हैं।
