बिलासपुर :- दरअसल, कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है। यहां पर तीसरे चरण के मतदान के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है, कि कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए।
इधर पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को निलंबित कर दिया है।
यहां तक के की निलंबित पुलिस ऑफीसरों के द्वारा रिपोर्टर के ऊपर हमला किया गया जिस तरह से पत्रकारों के ऊपर पथराव किया गया यह निंदनीय कृत्य है क्योंकि देश के रक्षक ही जान लेने के लिए तुले हैं तो ऐसे ही स्थिति में जुआ खेलते हुए पुलिस वालों के ऊपर जुआ एक्ट के साथ-साथ पथराव करने अर्थात जाम से मारने की कार्यवाही की गई है पुलिस वालों के द्वारा ऐसी स्थिति में सस्पेंशन के साथ-साथ उन्हें तत्काल अपराधी के मानते हुए कुरता की धारा लगाते हुए तत्काल जेल भेजा जाए अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो समस्त मीडिया कर्मी संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा प्रशासन के विरुद्ध।
