छत्तीसगढ़ :- सरगुजा लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से ह मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखें को मिल रहा है। वहीं सरगुजा सीट के मतदान केंद्रों में आदिवासी संस्कृति का सुंदर माहौल बनाया गया है। मतदान केंद्र में आदिवासी गाने और ढोल बजाकर मतदाताओं का स्वागत किया जा रहा है। वहीं कई मतदान केंद्रों में वोटर सुबह से ही लंबी कतार में लगाए हुए है।
छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 5 बजे से मतदान केंद्र के सामने वोटर्स कतार में लगे हुए थे। सुबह 7 बजे मतदान केंद्र खुलते ही वोटरों ने मतदान करने शुरू कर दिया। वहीं मतदान शुरू होते ही रायपुर में जोरदार बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलोने में वज्रपात, अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश में भी मतदातों में वोट डालने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इसके लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव
तीसरे चरण में 82 हजार जवान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात
कुल मतदाता – 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285
पुरुष मतदाता – 69 लाख 33 हजार 121
महिला मतदाता – 69 लाख 67 हजार 544
तृतीय लिंग मतदाता – 620
18 से 19 साल के मतदाता – 3 लाख 98 हजार 416
20 से 29 साल के मतदाता – 31 लाख 92 हजार 602
दिव्यांग मतदाता – 1 लाख 29 हजार 481
85 प्लस बुजुर्ग मतदाता – 61 हजार 715
100 प्लस मतदाता – 2 हजार 174
सेवा मतदाता – 1005
तीसरे चरण में वोटिंग के लिए 15 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र – 15 हजार 701
कुल BU – 37 हजार 855
कुल CU – 19 हजार 97
कुल VVPATVoter – 20 हजार 984
मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चूका है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए ख़ास व्यवस्था की है। वोटरों के लिए हर मतदान केंद्र में ठंडा पानी, निम्बू पानी, शरबत और ओरआरएस का घोल की व्यवस्था की है।
