Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कही आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, तो हो जाये सावधान, घर बैठे लगाएं पता…
    समाचार

    कही आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, तो हो जाये सावधान, घर बैठे लगाएं पता…

    By Tv 36 HindustanMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ती है। आधार में नाम, पता, फोन नंबर और फिंगरप्रिंट की जानकारी रहती है। किसी गलत हाथों में आधार कार्ड के पड़ने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो रहा है। आप घर बैठे इसे चेक कर सकते हैं। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आधार नंबर कहां और कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। यह सर्विस पूरी तरह से निशुल्क है।

    स्टेप 1- सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जाना होगा।

    स्टेप 2- यहां आधार सर्विस में जाकर नीचे तरफ आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना है।

    स्टेप 3- यहां आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।

    स्टेप 4- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे डालकर सबमिट पर क्लिक करें।

    स्टेप 5- इसके बाद ऑथेंटिकेशन टाइप और डेट रेंज सहित मांगी गई जानकारियां भरनी है।

    स्टेप 6- वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करते ही पिछले 6 महीने की लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आधार का इस्तेमाल कहां हुआ है, इसकी जानकारी होगी।

    आधार का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें?
    अगर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1947 और help@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, uidai.gov.in/file-complaint पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

    आधार कार्ड लॉक करने की प्रोसेस
    स्टेप 1- सबसे पहले https://uidai.gov.in/hi/ पर जाएं।

    स्टेप 2- यहां आधार सर्विस सेक्शन में आधार लॉक और अनलॉक का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

    स्टेप 3- आधार लॉक करने के लिए UID नंबर, नाम और पिनकोड डालना होगा। मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे सबमिट करते ही आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

    स्टेप 4- अनलॉक करने के लिए वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कोड डालने होगा।

    Post Views: 580

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर दिखाया फैशन का जलवा,जिसे देखकर उड़ जायेंगे आपके होश…
    Next Article मई का महीना इन राशियों के लिए अशुभ, हर काम में आएगी रुकावट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी…

    June 28, 2026

    विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ के प्रोड्यूसर को मिला बड़ा सरकारी पद, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल…

    June 28, 2026

    रविवार के अचूक उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगी सफलता, धन और मान-सम्मान…

    June 28, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी…
    • विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ के प्रोड्यूसर को मिला बड़ा सरकारी पद, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल…
    • रविवार के अचूक उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगी सफलता, धन और मान-सम्मान…
    • बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन…
    • आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों का संपूर्ण भविष्यफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?