मध्यप्रदेश:- लाडली बहनों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा लाडली बहना योजना की 13 वीं किस्त की राशि कब और कितने रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे आइए जानते हैं इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद जानकारी मिल जाएगी।
हाल ही में मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहनों को 12वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की गई है जिसमें एक करोड़ 29 लाख महिलाओं को सीधे बैंक खाते में 1250 रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। अब लाडली बहनों को आने वाले अगले महीने की 13वीं किस्त का इंतजार है। क्योंकि लाडली बहना योजना का लाभ मिलते हुए 1 साल कंप्लीट हो चुका है। अब महिलाएं इंतजार कर रही है की लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाए चलिए जानते हैं सरकार की तरफ से क्या सूचना दी गई है।
हम आपको जानकारी बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की जब उन्होंने कहा था कि इस योजना की राशि में धीरे-धीरे करके बढ़ोतरी की जाएगी। अब लाडली बहना योजना का लाभ मिलते हुए एक वर्ष हो चुका है। इधर देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होंगे। और 10 जून 2024 को लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से राशि में बढ़ोतरी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जैसे ही कोई सूचना मिलेगी हम आपको सूचित कर देंगे।
मध्य प्रदेश की महिलाएं अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं और उनको यह जानना है की लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त कब मिलेगी हम आपको बता दें लाडली बहना योजना के अंतर्गत 13 वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 10 जून 2024 को ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्योंकि इस समय देश में सरकार का नया कार्यकाल शुरू होगा। इधर मोहन यादव लाडली बहनों को 13 वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए की राशि दे सकते हैं।
वंचित महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरें जाएंगे
मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा महिलाओं को भरोसा दिया गया है कि जो भी महिलाएं वंचित रह गई है लाडली बहना योजना के आवेदन फार्म लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद वंचित महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरना शुरू किए जाएंगे। सभी महिलाएं आवश्यक दस्तावेज को तैयार रखें। और अपने बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव अवश्य कराएं। लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा महिलाओं के लिए आवेदन फॉर्म जून 2024 में भरना शुरू होंगे।
लाडली बहना योजना की 13 वीं किस्त इन महिलाओं को मिलेगी
लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त की राशि 10 जून 2024 को ट्रांसफर की जाएगी, क्योंकि जब तक देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी हो जाएंगे। जैसे पहले सरकार के द्वारा हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा था। उसी प्रकार 10 जून 2024 को लाडली बहना योजना की 13 वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
