Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खो गया है पैन कार्ड तो इस प्रोसेस से बनवा ले डुप्लिकेट पैन, लगते है केवल इतने रुपये…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    खो गया है पैन कार्ड तो इस प्रोसेस से बनवा ले डुप्लिकेट पैन, लगते है केवल इतने रुपये…

    By Tv 36 HindustanMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- सरकार की तरफ से कई ऐसे डॉक्यूमेंट जारी किए जाते हैं, जो सभी के लिए काफी जरूरी होते हैं. बिना इनके कई काम अटक जाते हैं. आधार और पैन कार्ड ऐसे ही डॉक्यूमेंट्स हैं, जिनके बिना आपके कई काम नहीं हो पाएंगे. साथ ही आपको वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. पैन कार्ड वित्तीय लेनदेन के लिए काफी जरूरी होता है, बिना इसके बैंकिंग और इनकम टैक्स से जुड़े कोई काम नहीं हो पाते हैं. इसीलिए ज्यादातर लोगों के पास पैन कार्ड होता है. हालांकि जब पैन कार्ड खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दोबारा अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं.

    ऐसे करना होगा आवेदन
    कई लोगों को पता नहीं होता है कि एक बार पैन कार्ड खो जाने या फिर चोरी होने के बाद नया कैसे बनवा सकते हैं. इसके लिए आप घर से ही आवेदन कर सकते हैं और आसानी से आपका पैन कार्ड बनकर आ जाएगा. इसके लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले एनएसडीएल की वेबसाइट onlineservices.nsdl.com पर जाना होगा. इसके बाद आपसे कई तरह की जानकारी यहां मांगी जाएगी.

    50 रुपये की फीस
    वेबसाइट पर पैन नंबर, आधार नंबर और बाकी जानकारी डालने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद पैन कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने होगी. यहां पर आपको डुप्लीकेट पैन कार्ड का विकल्प चुनकर एड्रेस भरना है. इसके बाद आपको अपना मोबाइन नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा. ऐसा करने के बाद आपको डुप्लीकेट पैन के लिए फीस भी देनी होगी. इसके लिए 50 रुपये की फीस देनी होती है. ये सब करने के बाद आपका पैन कार्ड कुछ ही दिनों में आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा.

    हालांकि इस बात का खयाल रखें कि पैन कार्ड नंबर आपका वही रहेगा जो पहले था, ये नया पैन कार्ड नहीं बना है… ये उसी पैन कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी होती है. आप चाहें तो इसी दौरान पैन कार्ड में करेक्शन भी कर सकते हैं.

    Post Views: 1,195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिना इंटरनेट रात दिन देखें YouTube Videos, मोबाइल डाटा खत्म होने की टेंशन खत्म…
    Next Article AC बिना नहीं आती है नींद, नुकसान जान लेंगे तो हो जाएगे हैरान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…

    June 3, 2026

    अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…

    June 3, 2026

    चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…

    June 3, 2026

    आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…
    • अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…
    • चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…
    • आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…
    • मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?