नई दिल्ली :- आईआरसीटीसी समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा करता है जिसकी मदद से यात्रियों को कई खूबसूरत स्थान पर भ्रमण का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से टिकट की बुकिंग कर घूम सकते हैं। यात्रियों को किफायती कीमत में यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है।इस बार फिर से तिरुपति देवस्थाणाम दर्शन नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से यात्री कई स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं।
इतने दिन का होगा टूर पैकेज-
बताते चलें कि यह टूर पैकेज 4 दिनों और 3 रातों का होगा। इस दौरान यात्रियों को ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। 10110 रुपए तक की शुरुवाती कीमत में टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए यात्रियों को कम्फर्ट सिंगल क्लास के लिए Rs. 19,260/-, Double क्लास के लिए Rs. 12,390/- या Rs. 10,195/-, और Triple क्लास के लिए Rs. 10,555/- या Rs. 10,110/- का भुगतान करना होगा।
