नई दिल्ली:- उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. बताया जा रहा है कि, बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है.
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकल कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड के लिए दुकानों और घरों में कंपन महसूस हुए. जिस कारण लोग घरों से निकल कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.
