नई दिल्ली :- चुनाव के चौथे चरण के चुनाव 13 मई को होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों के नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेत्री व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव महाराष्ट्र पहुंची। यहां उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला
प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है और उनका मकसद केवल चुनाव के दौरान वोट बटोरना है। उन्होंने कहा,
प्रियंका ने इंदिरा गांधी का दिया उदहारण
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को उनसे सीखना चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया। कांग्रेस की राजनीतिक परंपरा की नींव महात्मा गांधी ने रखी थी। उन्होंने कहा था कि सत्य के मार्ग पर चलो।
उसी पर चलकर कांग्रेस के सभी नेताओं ने सीखा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। आपकीसेवा करना हमारा कर्तव्य है। आपके जीवन को समझने की जिम्मेदारी। लेकिन भाजपा की विचारधारा विपरीत है। वे आपकी संस्कृति को नहीं समझते और उसका सम्मान नहीं करते। प्रियंका ने कहा,
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि विपक्षी पार्टियां जानती है कि वे विकास के मामले में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते और इसलिए उन्होंने इस चुनाव में ‘झूठ की फैक्ट्री’ खोली है। महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उनके लिए वंचितों और आदिवासियों की सेवा करना अपने परिवार की सेवा करने जैसा है।
