*मुंबई:-* बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान विवादों घिर गई है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रेग्नेंसी पर उनकी किताब के टाइटल में ‘बाइबिल’ शब्द का इस्तेमाल किये जाने पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में एक नागरिक ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके बाद अदालत ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। करीना कपूर के अलावा जस्टिस जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने अदिति शाह भीमजियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स और अन्य को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।बता दें कि ईसाई समाज ने विवादित पुस्तक ‘करीना कपूर प्रेगनेंसी बाइबल’ से धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाया है। आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। जबलपुर सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाईकोर्ट ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि शीर्षक में ‘बाइबिल’ शब्द का इस्तेमाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के इरादे से किया गया है और यह आपत्तिजनक है।क्या है पूरा मामला?दरअसल, करीना कपूर की किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर इसलिए विवाद है कि इसमें ‘बाइबल’ शब्द को जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि किताब में बाइबल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगों को ठेस पहुंची है। बाइबल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है, इसलिए ईसाई धर्म के लोग आहत हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी ईसाई समाज द्वारा ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। इस याचिका में करीना और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, अब हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया है। बता दें साल 2021 में करीना कपूर ने करण जौहर के साथ अपनी बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ लॉन्च की थी। ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ बहुत विवादों में रही है।
