नई दिल्ली:- 13 मई 2024 को चौथे चरण की वोटिंग होगी। चौथे चरण में 10 राज्यों में 96 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।अगर आप भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है।
चुनाव आयोग विकलांग नागरिक को भी वोट देने का अधिकार देता है। इसी कड़ी में पीडब्लयूडी के लिए वोटिंग को आसान बनाने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
दिव्यांगजनों के लिए चुनाव आयोग एक अलग ऐप की सुविधा पेश करता है। जिस तरह आम नागरिकों के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप पेश किया जाता है।
ठीक इसी तरह से दिव्यांगजनों के लिए सक्षम ऐप लाया गया है। इस ऐप के साथ दिव्यांग नागरिक सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
दिव्यांग नागरिक पोलिंग की तारीख पर पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी का फायदा ले सकते हैं।
पीडब्लयूडी नागरिक व्हील चेयर के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
नागरिकों के लिए ईवीएम पर ब्रेल फीचर की सुविधा मिलती है।
नेत्रहीन नागरिकों के लिए डमी बैलेट शीट की सुविधा भी ब्रेल के साथ मिलती है।
पोलिंग स्टेशन पर नागरिकों के लिए पीने की व्यवस्था मौजूद रहेगी।
पोलिंग स्टेशन पर नागरिकों के लिए वेटिंग शेड रहेगी।
स्टेशन पर नागरिकों के लिए मेडिकल किट भी सुविधा रहेगी।
नागरिकों के लिए स्टेशन पर वॉशरूम की सुविधा भी रहेगी।
गाड़ी और व्हील चेयर की सुविधा का कैसे लें फायदा
सबसे पहले फोन में सक्षम ऐप डाउनलोड करना होगा।
अब ऐप का इस्तेमाल करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऐप ओपन करने के साथ ही फेसिलिटीज एट पोलिंग स्टेशन ऑप्शन पर टैप करना होगा।
अब पिक एंड ड्राप |ऑप्शन या रिक्वेस्ट फॉर व्हील चेयर पर टैप करना होगा।
अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर कर, फोन पर आए OTP के साथ सारी जानकारियां भरनी होंगी।
