नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी ने यहां के कलेक्ट्रेट में पर्चा भरा है,
पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक शामिल हुए, जिसमें पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल हैं. इसके अलावा नामांकन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
