नई दिल्ली :- मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र के बजाए धनतंत्र चला रही है। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की कोई भी लहर नहीं है।
केंद्र पर लगाया धनतंत्र चलाने का आरोप
भुवनेश्वर में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित कई नेता कह रहे हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि केंद्र सरकार लोकतंत्र के बजाए धनतंत्र चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नारे हाथ बदलेगा हाला पर कायम है और पार्टी संविधान बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।उन्होंने कहा कि हम यह चुनाव संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हमने लोकसभा चुनावों के लिए 5 ‘न्याय’ दिए हैं। हमने विधानसभा चुनावों के लिए भी 10 वादे किए हैं।
कांग्रेस नेता ने इस दौरान पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषणों से साफ तौर पर लग रहा है कि वह भ्रमित हैं और कभी अदाणी तो कभी अंबानी की बात करते हैं तो कभी हिंदू-मुस्लिम, मुस्लिम लीग और मंगलसूत्र की। उन्हें समझ आ गया है कि किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं और पिछड़ा वर्ग उनसे परेशान है।
बदलाव का आ गया है समय
जयराम रमेश ने इस चुनाव को अहम करार देते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
