Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर, भाजपा-कांग्रेस पार्टी के अहम पद…
    राजनीति

    अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर, भाजपा-कांग्रेस पार्टी के अहम पद…

    By Tv 36 HindustanMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- शहरी सरकार में अपना कब्जा जमाने के लिए प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही अपने संगठन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में संगठन के कई अहम पद खाली है। वहीं भाजपा लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इसके लिए दोनों ही दल 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अपनी कवायद शुरू करेंगे। हालांकि राजनीतिक गलियारों में फेरबदल की चर्चा काफी तेज हो गई है।

    कांग्रेस में 50 फीसदी युवाओं को मिलेगी नई जिमेदारी
    प्रदेश भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक की कार्यकारिणी में बदलाव करेगी। यह बदलाव जून के तीसरे सप्ताह में हो सकता है। फिलहाल प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा जिलों के साथ मंडल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। बताया जाता है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बड़े नेताओं को भी पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता हैं, ताकि नगरीय निकायों के चुनाव में ऐसे लोगों से महत्वपूर्ण काम लिया जा सके। बता दें कि सबसे ज्यादा कांग्रेसी लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए। जिसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद से लेकर पूर्व महापौर, जिला अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य शामिल हैं।
    कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की नियुक्ति हुई थी। इस कारण उनका अपने संगठन के विस्तार का मौका नहीं मिली। बैज ने पुरानी कार्यकारिणी में थोड़ा बहुत बदलाव कर अपना काम चलाया था।

    अब कांग्रेस में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हो सकता है। वैसे भी इस चुनाव में प्रदेश संगठन की भूमिका सबसे अहम होती है। बताया जाता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए फैसलों के मुताबिक ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसमें 50 फीसदी युवाओं को मौका मिलेगा। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं का भी समावेश रहेगा।
    माना जा रहा है कि बैज अपने समर्थकों को बड़ी जिमेदारी दे सकते हैं। इस हिसाब से तैयारियां भी तेज हो गई है। वैसे भी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बिखराव हो चुका है। कांग्रेस में संगठन में महत्वपूर्ण जिमेदारी निभाने वाले नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इनके स्थान पर भी नई नियुक्तियां होनी है।

    शिकायतों की भी हो रही जांच
    लोकसभा चुनाव में जिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शिकायतें आई थीं, उसकी भी पतासाजी की जा रही है। साथ ही किन-किन मंडलों और जिलों में वोटिंग प्रतिशत कितना रहा इस आधार पर उनके कार्यों का आंकलन भी किया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी द्वारा सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा किया कि नहीं आदि बिंदुओं पर एक-एक पदाधिकारियों कार्यों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही जिलों से भी रिपोर्ट मंगाई जा रही है। किस पदाधिकारी और कार्यकर्ता की कार्यशैली कैसी है, ताकि नई कार्यकारिणी में नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद दिया जा सकें।बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष
    कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कई जिलों के जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। वहीं कई जिलाध्यक्ष को काम करते लंबा समय भी हो गया है। ऐसे में 8 से 10 जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा।

    Post Views: 855

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआलू हैं या सोना कीमत में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी,जानिए कीमत बढ़ने की ये खास वजह…
    Next Article पतंजलि के बाबा रामदेव को राहत, न्यायधीश बोले- योग में आपका अहम योगदान, लेकिन ये मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…

    January 21, 2026

    राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…

    January 21, 2026

    शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…

    January 21, 2026

    इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…
    • राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…
    • शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…
    • इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…
    • पूरी जगन्नाथ मंदिर के अंदर मिले खून के धब्बे दर्शन रोके गए, हुआ महास्नान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?