Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विटामिन से भरपूर पिएं लौंग का पानी, ब्लड शुगर से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक के मिलेंगे ये शानदर…
    समाचार

    विटामिन से भरपूर पिएं लौंग का पानी, ब्लड शुगर से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक के मिलेंगे ये शानदर…

    By Tv 36 HindustanMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आपको बता दे की विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर लौंग का खानपान में इस्तेमाल सभी करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही हैं, जो इसके सेवन का वह तरीका जानते हैं, जिससे सेहत को बेशुमार फायदे मिल सकते हैं। बस आपको रोजाना सोने से पहले एक गिलास पानी में 4 लौंग भिगोकर रख देनी है और सुबह सवेरे इस पानी को पी लेना है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको लौंग का पानी पीने के कुछ ऐसे फायदों से रूबरू करवाते हैं, जिसके बाद आप भी इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना लेंगे।

    बॉडी डिटॉक्स करे
    आजकल का लाइफस्टाइल इतना अनहेल्दी हो चुका है, कि शरीर में धीरे-धीरे टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं, जो बाहर न निकलने पर कई बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में आपको बता दें, कि लौंग का पानी इस समस्या को दूर करने में काफी कारगर है और अगर आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ मल और पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं।

    दांतों-मसूड़ों के लिए फायदेमंद
    ओरल हेल्थ के लिहाज से भी लौंग का पानी काफी फायदेमंद होता है, बता दें कि अगर आपको भी दांतों में दर्द, झनझनाहट या ठंडा गर्म लगने की समस्या रहती है, तो इसका सेवन करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। मुंह की क्लीनिंग का भी ये एक शानदार तरीका है और इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों के चलते आप बैक्टीरिया को पनपने से भी रोक सकते हैं।

    ब्लड शुगर रखे कंट्रोल
    रोजाना सुबह उठकर लौंग का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए ये काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से आप शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी राहत पा सकते हैं और बॉडी में इंसुलिन के प्रोडक्शन को तेज करने का भी ये बेस्ट तरीका है।

    इम्युनिटी को बेहतर बनाए
    कमजोर इम्युनिटी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को न्योता देती है, ऐसे में लौंग का पानी पीने से आपकी इम्युनिटी भी स्ट्रांग बन सकती है और इससे इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। विटामिन और मिनरल्स की कमी को दूर करने के साथ-साथ यह पानी आपके शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई को भी बढ़ावा देता है।

    Post Views: 875

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपतंजलि के बाबा रामदेव को राहत, न्यायधीश बोले- योग में आपका अहम योगदान, लेकिन ये मामला…
    Next Article श्रेणी के हिसाब से बनाए गए नियम,छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता में संशोधन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?