नई दिल्ली:- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दिल्ली-वड़ोदरा की एअर इंडिया की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘बम’ शब्द लिखा देखा. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को यह नोट मिलने के बाद विमान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जब चालक दल के सदस्य ने शाम सात बजे ‘बम’ लिखा टिशू पेपर देखा, उस समय विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था.
