Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज भाजपा ऑफिस तक मार्च निकालेेंगे AAP नेता, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी ये बड़ी चुनौती…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    आज भाजपा ऑफिस तक मार्च निकालेेंगे AAP नेता, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी ये बड़ी चुनौती…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली:- अपने निजी सहायक बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद शनिवार 18 मई 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया. अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वे रविवार 19 मई 2024 को भारतीय जनता पार्टी BJP मुख्यालय तक मार्च करेंगे.बिभव कुमार को 13 मई को सीएम के आधिकारिक आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. आप ने स्वाति मालीवाल के सभी आरोपों को गलत बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है और दावा किया है कि ये आरोप केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश का हिस्सा है.वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये किया बीजेपी पर हमलाबिभव कुमार की गिरफ्तारी के लगभग एक घंटे बाद अपने आवास पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, “लोग देख रहे हैं कि ये लोग भाजपा किस तरह आप के पीछे पड़े हैं. वे एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डाल रहे हैं. उन्होंने मुझे, मनीष सिसौदिया पूर्व डिप्टी सीएम, सत्येंद्र जैन पूर्व मंत्री और संजय सिंह राज्यसभा सांसद को जेल में डाल दिया. आज मेरे पीए को जेल में डाल दिया गया. वे कह रहे हैं कि वे राघव चड्ढा आप सांसद को जेल में डाल देंगे, जो अभी लंदन से लौटे हैं. वे कह रहे हैं कि कुछ दिनों में सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा.”पीएम से कहा- नहीं कुचल पाएंगे आम आदमी पार्टी कोअरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप एक के बाद एक लोगों को जेल में डालकर ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं… मैं अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों, सांसदों, सभी के साथ रविवार दोपहर को भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं. आप जिसे चाहो तुरंत जेल में डाल दो. आप सोचते हैं कि आप आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर उसे कुचल देंगे, यह इस तरह कुचली जाने वाली नहीं है.अच्छा काम करने की वजह से हमें निशाना बनाया जा रहा हैआप प्रमुख ने कहा कि पार्टी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि आप सरकार ने दिल्ली में स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ-साथ मुफ्त बिजली प्रदान करने जैसे अच्छे काम किए हैं. केजरीवाल ने कहा, वे ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए वे दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बंद करना चाहते हैं, वे दिल्ली के अस्पतालों का कामकाज बंद करना चाहते हैं, वे मुफ्त बिजली बंद करना चाहते हैं.सीएम ने कहा कि आप नेताओं की गिरफ्तारी से पार्टी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. आप एक ऐसा विचार है जो देश भर के लोगों के दिलों तक पहुंच गया है. आप हमारे जितने नेताओं को जेल में डालेंगे, यह देश उनसे 100 गुना ज्यादा नेता पैदा करेगा.BJP ने करार दिया इसे नाटक, कहा- 25 को जनता नकारेगी दूसरी तरफ दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने केजरीवाल के इस एलान के बाद कहा कि हर गुजरते दिन के साथ केजरीवाल के नाटक दिल्ली की जनता के सामने उजागर हो रहे हैं. बीजेपी कार्यालय पर कल का प्रदर्शन एक और नाटक है और ऐसे सभी नाटकों के बावजूद दिल्ली के लोग 25 मई को AAP और कांग्रेस गठबंधन को खारिज कर देंगे.1 जून तक के लिए केजरीवाल को मिली है अंतरिम जमानतबता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में गिरफ्तार किए जाने के 50 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत मिली थी. उन्हें यह अंतरिम जमानत 1 जून तक के लिए दी गई थी. इसी मामले में सिसौदिया फिलहाल जेल में हैं और संजय सिंह जमानत पर हैं. जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में अब भी जेल में ही बंद हैं.

    Post Views: 560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, आज भी चलेगी लू, रेड अलर्ट जारी, जानें- मौसम का ताजा अपडेट…
    Next Article इन्हें नौकरी व वोट का अधिकार न मिले कांग्रेस,प्रत्याशी के विवादित बोल- पंजाब पर कब्जा कर रहे इन इन जगहों के लोगों को रोकना बेहद जरुरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही इतने प्रतिशत की छूट…

    September 3, 2026

    भारी बारिश से जलाशय लबालब महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, यहां से छोड़ा जा रहा 4670 क्यूसेक पानी…

    September 3, 2026

    मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…
    • महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही इतने प्रतिशत की छूट…
    • भारी बारिश से जलाशय लबालब महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, यहां से छोड़ा जा रहा 4670 क्यूसेक पानी…
    • मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…
    • PM मोदी के 25 साल पूरे, जन्मदिन से शुरू होगा बड़ा अभियान; 13 कार्यक्रम, वंदे मातरम् पर इस रिकॉर्ड की तैयारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?