
रायपुर : धर्मांतरण के मुद्दे पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कई कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे। सभी मुख्यमंत्री निवास घेराव करने के लिए निकले थे। जय श्री राम के नारे लगाते हुए धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी आगे बढ़। बूढ़ा तालाब के बुढ़ेश्वर मंदिर के पास पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर, उसी पर चढ़कर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मांतरण के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद सप्रे स्कूल के पास भी पुलिस के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

पार्षद मृत्युंजय दुबे बैरिकेड पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश करते रहे और पुलिस उन्हें खींचती रही। इस दौरान पुलिस और पार्षद समर्थकों के साथ झूमाझटकी भी हुई। दो युवक घटना के बाद अरेस्ट रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करते पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी का रास्ता सप्रे स्कूल के पास पुलिस ने रोक लिया। इससे नाराज होकर इन नेताओं ने सड़क पर धरना दे दिया। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी सड़क पर बैठकर नारे लगाती नजर आईं। मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी। सभी को स्कूल कैंपस में बनी अस्थाई जेल में ले जाया गया। यहां 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी दी।