Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस ने क्यों लगाया BJP पर रायबरेली में माहौल बिगाड़ने का आरोप, जानें क्या कहा…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कांग्रेस ने क्यों लगाया BJP पर रायबरेली में माहौल बिगाड़ने का आरोप, जानें क्या कहा…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत सबसे वीआईपी सीटों में शामिल यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो चुकी है. कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के दिनेश सिंह में से यहां कौन जीतेगा, इसका फैसला 4 जून को ही होगा, लेकिन इन सबके बीच यहां हुए मतदान के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के साथ खेल करने और यहां जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. इस आरोप के साथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पहले ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को पीटते दिख रहे हैं.

    क्या लिखा कांग्रेस ने?

    यूपी कांग्रेस ने एक्स पर रायबरेली के डीएम और चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा, “रायबरेली में गुरुबख्शगंज के हजीरपुर में बीजेपी के कार्यकर्ता खुलेआम गुंडई कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपाई कांग्रेस के एजेंट के साथ मारपीट कर रहे हैं. बीजेपी हार को सामने देखकर अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है. लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था पर उसका विश्वास खत्म हो चुका है. कृपया इसका तुरंत संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें.

    क्या कहती है पुलिस?

    रायबरेली पुलिस का इस मामले में कहना है कि थाना गुरुबख्सगंज को इस वीडियो की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि इस वायरल वीडियो में 4 युवक एक शख्स के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. इन लोगों ने चेहरा ढक रखा है.

    क्यों महत्वपूर्ण है रायबरेली सीट?

    इस बार रायबरेली सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है. कांग्रेस का गढ माने जाने वाली इस सीट से अभी तक सोनिया गांधी जीतती रही हैं, लेकिन इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं. ऐसे में सोनया के चुनाव न लड़ने से खाली हुई इस सीट पर काफी मंथन के बाद कांग्रेस आलाकमान ने राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था. 2019 में अमेठी से हार चुके राहुल के सामने अपनी इस दूसरी पारंपरिक सीट को बचाने की चुनौती है.

    Post Views: 1,060

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअन्ना हजारे का जिक्र कर AAP पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ, कह दी ये बात…
    Next Article फिट बनने के चक्कर में जिम में लोग कर जाते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप तो नहीं कर रहे है नजरअंदाज, पड़ सकता है आपके सेहत पर गलत असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?