जिला सूरजपुर जिले के
शासकीय भूमि में अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, इसी क्रम में ग्राम पंचायत रगदा से सैकड़ो की संख्या में कलेक्टर जनदर्शन कार्यालय सूरजपुर में जिले के तेजतर्रार,जुल्म अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले, सामाजिक कार्यकर्ता, सीताराम भास्कर के साथ पहुंचे, और अपने आवेदन पर बताया है प्राथमिक शाला पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय भवन का शासकीय भूमि को अतिक्रमण जोरो से किया जा रहा है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि तहसील भैयाथान के अंतर्गत ग्राम पंचायत रगदा में शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर विजय तिवारी के द्वारा मकान निर्माण कर अवैध कब्जा कर रहे हैं जिसमें पंचायत के सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी कई बार तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय भैयाथान में इस विषय पर पूर्व में भी आवेदन दिए जा चुके हैं परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुआ , आज दिनांक 20 5.2024 को कलेक्टर सूरजपुर से मिलकर ग्राम वासियों ने आवेदन दिया है कि तत्काल अतिक्रमण करने वाले के ऊपर विधिवत कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराया जाना चाहिए, जिससे कि शासकीय मत की भूमि कब्जा मुक्त हो सके,और आने वाले भविष्य में पढ़ने वाले बच्चे के लिए खेल मैदान पूरी तरह सुरक्षित रहे,, आवेदन देते समय तिलेश्वर राजवाड़े ,दादाई राजवाड़े, तिवारी राजवाड़े, हरकेश्वर राजवाड़े, शिवपूजन राजवाड़े, रामकृपाल राजवाड़े, बिंदेश्वर राजवाड़े, मोती राजवाड़े, मानसर राजवाड़े, धर्मपाल देवांगन, देवनारायण देवांगन, रामप्यारी राजवाड़े ,चंडिकेश्वर राजवाड़े, महेंद्र राजवाड़े, विमला राजवाड़े, कैलाश राजवाड़े श्याम राजवाड़े ईश्वरी राजवाड़े, उपस्थित रहे,
