Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर…
    दुर्घटना

    बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर…

    By Tv 36 HindustanMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई। आग में सात नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

    देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 12 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। सात नवजात बच्चों की मौत हुई है, पांच नवजात अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:32 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके में आईआईटी ब्लॉक बी, विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के मुताबिक, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था।

    मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी इमारत में फंसे स्टाफ और नवजात को बचान के लिए जुट गए। देर रात तक सभी का रेस्क्यू कर लिया गया। एक नवजात मृत मिला था। जबकि बचाए गए 12 नवजात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया।

    दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि भूतल समेत तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। इमारत के बाहर खड़ी एक वैन भी पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर हाहाकार के बीच दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए।

    इमारत के पीछे की खिड़कियां तोड़कर निकाले गए नवजात
    शाहदरा जिले के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

    आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़ीं और किसी तरह वहां से नवजात बच्चों को एक-एक कर निकाला।

    एक नवजात मृत मिला। जबकि बचाए गए सभी नवजात बच्चों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

    सभी सात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल के मालिक नवीन किची निवासी 258, भरोन एन्क्लेव, पश्चिम विहार, दिल्ली के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Post Views: 675

    Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई धरती, इसानों के रहने लायक है नया ग्रह, जानिए इसकी खास बातें
    Next Article तपती गर्मी में भी शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं ये चीजें, जरूर बनाएं आहार का हिस्सा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऋषि पंचमी पर देवी-देवता नहीं, आखिर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा जानें महिलाओं के लिए इसका खास रहस्य…

    September 13, 2026

    भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब…

    September 13, 2026

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश- साहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

    September 13, 2026

    जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 69वीं फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास…

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऋषि पंचमी पर देवी-देवता नहीं, आखिर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा जानें महिलाओं के लिए इसका खास रहस्य…
    • भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब…
    • गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश- साहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल…
    • जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 69वीं फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास…
    • आज ग्रहों की चाल से किसकी बदलेगी जिंदगी की दिशा जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?