मध्यप्रदेश:- स्वादिष्ट खाना बनाना आसान का काम नहीं है. खासतौर पर जब आपको खाना बनाना न होता हो. कुकिंग करते समय,टाइमिंग, खाने की सामग्री और छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखना होता है. वहीं, कभी-कभी खाने बनाते समय ऐसी दिक्कते आती हैं जिसके वजह से खाना तो बर्बाद हो ही जाता है उसके साथ कुकिंग से मन भी हट जाता है.
इन दिक्कतों से डील करने के लिए आपको आसान तरीके पता होना बेहद जरूरी है. अगर आपको किचन का मास्टरशेफ बनना है तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके खाना आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में.
खाना में ज्यादा मिर्च
कभी-कभी खाना बनाते समय हमें अंदाजा नहीं होता कि कितनी मात्रा में मिर्च पाउडर डालें. ऐसे में खाने में मिर्च तेज हो जाती है. अगर खाना में कभी मिर्च तेज हो जाए तो आप टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े सब्जी में मिलाकर थोड़ी देर पका लें. ऐसा करना सब्जी में मिर्च कम हो सकती है.
दूध उबालते समय करें यह काम
दूध उबालते समय ध्यान न देने पर पतीले से दूध बाहर निकल जाता है. इससे बचने के लिए दूध को उबालते वक्त पतीले के ऊपर एक बड़ा चम्मच या करछी रख दें. ऐसा करने से दूध पतीले से बाहर नहीं निकलेगा.
चावल में कीड़े
आमतौर पर सभी लोग पूरे महीने के लिए चावल स्टोर करते हैं. जिसके वजह से कभी-कभी चावल में कीड़े लग जाते हैं. इससे बचने के लिए आप चावलों में मिलाकर रख दें. ऐसा करने से उनमें कीड़े नहीं लगेंगे.
घी जलने पर अपनाएं यह टिप
खाने बनाते समय कभी-कभी घी जल जाता है. अगर कभी जल जाएं तो उसमें कच्चा आलू काटकर डालें और हिलाए. ऐसा करने से घी साफ हो सकता है.
मिक्सी की ब्लेड
ज्यादा समय से मिक्सर ग्राइंडर इस्तेमाल करने से उसके ब्लेड खराब हो जाते हैं. इससे बचने के लिए महीने में एक बार मिक्सी में नमक डालकर चलाने से मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड तेज हो जाते हैं.
नारियल
नारियल तोड़ने में बहुत परेशानी होती है. कभी-कभी हाथ में चोट भी लग जाती है. इसलिए नारियल को पहले चार-पांच मिनट फ्रिजर में रखें .ऐसा करने से नारियल तोड़ने में आपको आसानी होगी.
