Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अभी की ताजी भविष्यवाणी: लोकसभा चुनाव में यहां और देश में इसे जिता रहा फलोदी सट्टा बाजार…
    समाचार

    अभी की ताजी भविष्यवाणी: लोकसभा चुनाव में यहां और देश में इसे जिता रहा फलोदी सट्टा बाजार…

    By Tv 36 HindustanMay 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव के राजस्थान में भाजपा की सीटें बढ़ीं
    इससे पहले सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में भाजपा को 17 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन अब दो सीटें बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवार जीते थे। हालांकि सट्टा बाजार के आंकड़ों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में 10 साल से चला आ रहा कांग्रेस का सूखा इस बार खत्म होगा और उसके खाते में भी सीटें आएंगी।

    ऊपर-नीचे हो रहा बीजेपी का ग्राफ
    फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा का ग्राफ लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। जब प्रदेश में आचार संहिता लगी तो फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था कि भाजपा 25 में से 22 से 23 सीटें जीत रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में महज 2 से तीन सीटें आ रही हैं। हालांकि जब प्रदेश में दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत पहले चरण की तुलना में गिरा तो सट्टा बाजार ने इसे भाजपा के खिलाफ माना और बीजेपी का ग्राफ भी नीचे गिर गया।
    उस वक्त बाजार में अनुमान लगाया गया कि बीजेपी प्रदेश में महज 17 सीटें ही जीत सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 6 से 8 सीटें दी जाने लगीं। हालांकि अचानक ही बाजार में भाजपा का माहौल बना और उसके खाते में 2 और सीटों को जोड़ दिया गया। इस वक्त फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि राजस्थान में भाजपा 19 से 20 सीटें जीत सकती है। राजस्‍थान में भाजपा की 19 सीटों के भाव 90-110 पैसे दिए जा रहे हैं।

    देश में बीजेपी का पलड़ा भारी
    लोकसभा चुनाव मतदान के 5 चरण पूरे हो चुके हैं। आज यानी 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान चल रहा है। वहीं अंतिम सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। इस वक्त फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा के खाते में 301 से 304 सीटें जाने का अनुमान लगाया है।
    वहीं कांग्रेस के 61 से 63 सीटों पर जीतने पर दांव लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दावा किया था कि वे लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करेगी। इसकी वजह राम मंदिर निर्माण भी बताया जा रहा था। उस वक्त फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा के करीब 320 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया था।

    Post Views: 1,245

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविपक्ष पर गरजे ये ; कहा- नरसंहार करने वाली पार्टी को पाल रहे हैं, जंगलराज के ये नाबावजादे…
    Next Article अपने बेडरूम के इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, पति-पत्नी का रिश्ता होगा और गहरा,बनी रहेगी सुखमय जिंदगी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने RADA Auto Expo 2026 का किया शुभारंभ, वाहन खरीदारों को RTO टैक्स में मिलेगी इतने परसेंट की छूट…

    January 22, 2026

    ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही राजधानी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों पीठ के शंकराचार्य…

    January 22, 2026

    अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…

    January 22, 2026

    बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…

    January 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने RADA Auto Expo 2026 का किया शुभारंभ, वाहन खरीदारों को RTO टैक्स में मिलेगी इतने परसेंट की छूट…
    • ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही राजधानी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों पीठ के शंकराचार्य…
    • अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…
    • बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…
    • यहां बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ कराने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने तय की अलग-अलग टाइमिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?