नई दिल्ली:- तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘यह मुस्लिम ओबीसी जातियों की केंद्रीय सूची है, जिन्हें गुजरात में पिछड़े वर्ग में आरक्षण मिलता है. हां! उसी गुजरात में जहां नरेंद्र मोदी जी 13 वर्षों तक CM रहे हैं. यह जानकारी प्रधानमंत्री के साथ साथ गोदी मीडिया के अज्ञानियों के लिए भी है जो केवल व्हाट्सएप ज्ञान के आधार पर आजकल न्यूज़ पढ़ते है, इंटरव्यू करते है तथा भ्रम, नफरत एवं अफवाह फैलाते है. ये लोग नहीं जानते कि हमारे संविधान में आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन है.
