मध्यप्रदेश:- वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति जून की शुरुआत में वृष राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं
वृष राशि
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सोची हुई योजनाओं में लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आर्थिक स्थिरता आएगी। वहीं इस समय वेतन के अलावा आय के कई दूसरे स्त्रोत भी बनेंगे। आप लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जो भी मेहनत करेंगे, वो सफल होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय पार्टनरशिप के व्यापार में आपको लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
गुरु ग्रह का उदय होना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस समय के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप ऊर्जावान बने रहकर अपने हर पेंडिंग काम को बखूबी कर पाएंगे। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
सिंह राशि
आप लोगोंं के लिए गुरु बृहस्पति का उदित होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। नौकरी में बदलाव की कामना करने वाले लोगों की इच्छा भी पूरी होगी। साथ जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ आप अपने काम से आर्थिक लाभ भी कमा पाएंगे।
