Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब में झोंकी ताकत, मतदाताओं को लुभाने की लगी होड़..
    punjab

    सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब में झोंकी ताकत, मतदाताओं को लुभाने की लगी होड़..

    By Tv 36 HindustanMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब:- देश के कुछ हिस्सों में मतदान लगभग समाप्त होने के बाद, अब सभी की निगाहें पंजाब पर हैं. सभी 13 सीटों के लिए मतदान 1 जून को एक ही चरण में होगा. पंजाब में कांग्रेस, आप, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के साथ चौतरफा मुकाबला होने की उम्मीद है. इसे लेकर पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए जोरदार अभियान जारी रखे हुए हैं.

    इसी के चलते जहां राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा श्री आनंदपुर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग के पक्ष में प्रचार करेंगे, वहीं बीजेपी के पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पंजाब में रैलियों को संबोधित करेंगे.

    रक्षा मंत्री आनंदपुर साहिब में करेंगे रैली: देश के रक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह मंगलवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे. वह श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष शर्मा के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. रक्षा मंत्री की रैली को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि आंदोलनकारी किसान रैली के दौरान किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन न करें. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी श्री आनंदपुर साहिब में चुनाव प्रचार को धार देंगे. वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह पंजाब में आज पहली बार रोड शो करने जा रहे हैं.

    निर्मला सीतारमण लुधियाना में करेंगी जनसभा: वित्त मंत्री निर्मला

    सीतारमण पंजाब के लुधियाना में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. उनके आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. वे बीजेपी प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में जनता से वोट की अपील करेंगी. फिलहाल, जिला भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

    Post Views: 805

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleईद के जश्न से पहले यहाँ कांगो बुखार का कहर, जानें क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय…
    Next Article मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर ऐसा बयान दिया कि चारों तरफ मची खलबली…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…

    September 14, 2026

    दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?