Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सातवें चरण में गुरु के भरोसे मैदान में हैं इतने शिष्य प्रत्‍याशी,पूरा पूर्वांचल और एक आदमी यहां चलता है एक और एक 11 का अकड़ा …
    राजनीति

    सातवें चरण में गुरु के भरोसे मैदान में हैं इतने शिष्य प्रत्‍याशी,पूरा पूर्वांचल और एक आदमी यहां चलता है एक और एक 11 का अकड़ा …

    By Tv 36 HindustanMay 28, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- नरेन्द्र मोदी जहां से सांसद हैं, लेकिन क्या बात इतनी भर ही है! नहीं। यह बात एक और एक जमा दो के सामान्य गणित से अलग है। बीते दो लोकसभा चुनावों ने यह प्रमाणित किया है कि जब बनारस और मोदी मिलते हैं तो एक और एक जमा ग्यारह भी हो सकते हैं और बाइस भी।

    सांस्‍कृति राजधानी बनारस उत्तर प्रदेश के धुर पूरब में राजनीतिक समीकरणों को भी अच्छे से प्रभावित करता है। यहां से पंडित कमलापति त्रिपाठी, श्यामलाल यादव और डॉ. संपूर्णानंद जैसे नेताओं ने अपने कृत्यों से सुंदर उदाहरण समाज के सामने रखे, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने इसे शिखर तक पहुंचाया है। सन 2014 में बनारस से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नरेन्द्र मोदी ने अपना तीसरा लोकसभा चुनाव लड़ते-लड़ते काशी को पूरे पूर्वांचल की राजनीति का केंद्र बना दिया है।

    पूर्वांचल में मतदान की तिथियां आमतौर पर अंतिम के दो चरणों में पड़ती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बनारस से चुनाव लड़ने के कारण स्वयं मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का पूर्वांचल पर फोकस बन जाता है।

    इसके चलते गोरखपुर, बांसगांव, सलेमपुर से लगायत चंदौली, घोसी और सोनभद्र तक की सीटों पर किन्हीं कारणों से बिगड़ रहे राजनीतिक समीकरणों को साध लेने का पर्याप्त अवसर मिल जाता है। सन 2014 और 2019 के चुनाव परिणाम स्वयं प्रत्यक्ष हैं कि बनारस से मोदी के लड़ने का राजनीतिक लाभ भाजपा को पूरे पूर्वांचल में मिल रहा है।

    काशी और प्रधानमंत्री
    बनारस से मोदी के चुनाव लड़ने के लाभ पूर्वांचल के लोगों को स्वत: आकर्षित करते हैं। आप मीरजापुर, चंदौली, ज्ञानपुर से लेकर आजमगढ़, गाजीपुर या जौनपुर कहीं भी चले जाएं, शानदार सड़कों का जाल आपको भारी राहत प्रदान करता है। इसके अलावा बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में बीते दस वर्ष के दौरान लगभग 45 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे आम लोगों के जीवन में आए बदलावों का श्रेय भाजपा लेती है।

    भाजपा, गंगा में जल परिवहन और वंदे भारत जैसी ट्रेनों को चलाने का लाभ गिनाती है, जिसे लोग मानते भी हैं, लेकिन सवाल भी उठाते हैं। बनारस में नदेसर निवासी बनारसी लाल बताते हैं कि ‘गंगा में जल परिवहन सेवा अनियमित है जबकि वीआईपी ट्रेनों के चक्कर में आम यात्रियों की सवारी गाड़ियां उपेक्षित कर दी गई हैं।’

    लंका निवासी शिवहरि दुबे स्पष्ट कहते हैं कि ‘यह गौरव की बात है हम सभी के लिए कि स्वयं प्रधानमंत्री हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, यहां बैठकें करते हैं और निरीक्षण कर चीजों पर नजर रखते हैं। यही कारण है कि न केवल बनारस वरन पूरे पूर्वांचल में मोदी-योगी के कारण आम जनजीवन बेहद सरल और व्यवस्थित हुआ है।’बात भरोसे की
    उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव आमतौर पर ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द घूमता है जबकि धुर पूरब में जातियां इसे प्रभावित करने लगती हैं। ऐसे में समर्थकों का अपने नेता पर भरोसा बहुत मायने रखता है। बात मोदी पर भरोसे की करें तो एक छोटी सी घटना याद आती है।

    समीकरणों को थोड़ा और मनमाफिक करने के लिए भाजपा के लोग थोड़ा चिंतित थे, तभी मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि मोदीजी सब संभाल लेंगे। यह बात 25 मई की थी और इसी शाम मोदी की गाजीपुर में जनसभा थी। उनकी सभा के बाद सभी की प्रतिक्रिया थी कि देखा मोदीजी ने सब संभाल लिया। वस्तुत: मोदी को लेकर यह भरोसा ऊपर से नीचे तक दिखता है।लोगों में उम्मीद भरता है संसदीय कार्यालय
    इसी क्रम में बनारस के रवींद्रपुरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय कार्यालय भी पूरे पूर्वांचल के लोगों में उम्मीद भरता है। मोदी के इस संसदीय कार्यालय के सह प्रभारी एनपी सिंह यहां की कार्य प्रणाली के बारे में बताते हैं कि यहां मंत्री, एमएलए और एमएलसी सप्ताह के अलग-अलग तय दिनों में सुबह 11 बजे से जन सुनवाई करते हैं।

    वह आगे बताते हैं कि पूर्वांचल भर से आने वाली जन शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा जाता है। कुछ शिकायतें दूसरे प्रदेशों से भी आती हैं तो उन्हें दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से संबंधित प्रदेश को भेजा जाता है। एनपी सिंह बताते हैं कि सुनवाई कर रहे जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारियों को फोन भी करते हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री के दिल्ली कार्यालय को भी भेजी जाती है।

    अंतिम चरण एक जून को
    सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है। बात उत्तर प्रदेश की करें तो इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही मीरजापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर व चंदौली समेतकुल 13 सीटों पर 144 प्रत्याशियों की परीक्षा होने जा रही है।

    Post Views: 785

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोल्ड ड्रिंक प्रेमी अब गर्मी में ज्यादा न पिएं कोल्ड ड्रिंक्स, सेहत को हो रहा है भारी खतरा…
    Next Article बीजेपी पर फूटा राहुल गांधी का सैलाब ,यहां की इस घटना को लेकर…प्र‍ियंका भी बरसीं,मेरा दिल गुस्‍से से भर जाता है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…

    September 6, 2026

    बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

    September 6, 2026

    कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला…

    September 6, 2026

    तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…
    • बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…
    • कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला…
    • तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…
    • नमस्ते योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?