नई दिल्ली:- LJP प्रमुख चिराग पासवान ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन के पास ना कोई नेता है ना कोई नीति है सिर्फ मोदी को हटाना आपकी रणनीति नहीं हो सकती है. इनकी प्राथमिकता मोदी को हराना है. मोदी को हराना देश के विकास की रणनीति नहीं हो सकती. आपके पास अपना क्या विजन है कि जनता आपके साथ जुड़े? एक व्यक्ति को हराने के लिए आपने पूरी ताकत झोंक दी है, अपनी नीतियों और सिद्धांतों से आपने समझौता कर लिया है. ऐसे धुरविरोधी सिर्फ एक व्यक्ति को हटाने के लिए एकसाथ आ गए हैं. ऐसे में देश की जनता आपका साथ क्यों देगी?
