नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार 1 जून को मतदान होगा. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत यूपी के 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. UP की जिन 13 सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी समेत 144 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं, उनमें से 134 पुरुष और 10 महिलाएं हैं. मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार और कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय चुनौती दे रहे हैं. राय पहले भी दो बार मोदी को यहां से चुनौती दे चुके हैं. वहीं, गोरखपुर संसदीय सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी प्रतिष्ठा से जुड़ी है, जहां योगी लगातार 5 बार सांसद रह चुके हैं.
