Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी का मैजिक हो गया फेल,इन राज्यों में चलेगा कांग्रेस का जादू …
    News

    पीएम मोदी का मैजिक हो गया फेल,इन राज्यों में चलेगा कांग्रेस का जादू …

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक्सपर्ट कल्याणी शंकर ने भविष्यवाणी की है कि भारतीय जनता पार्टी को उन राज्यों में झटका लग सकता है, जहां 2019 में पार्टी की सारी सीटों पर जीत हुई थी. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के लिए कल्याणी शंकर ने बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजाई है. उनका कहना है कि राजस्थान में पार्टी को इंटरनल टेंशन की वजह से नुकसान हो सकता है.

    एक्सपर्ट कल्याणी शंकर ने कहा कि चारों राज्यों में कांग्रेस को फायदा मिलता नजर आ रहा है. 2019 के नतीजों पर ध्यान दें तो कांग्रेस की मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1-1 सीट आई थी, जबकि गुजरात और दिल्ली में कोई सीट नहीं मिली थी. एक्सपर्ट के आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस को एपमी, राजस्थान और गुजरात में बड़ा फायदा होने वाला है. यहां पार्टी के खाते में 10-10 सीटें जा सकती हैं, जबकि दिल्ली में 1 सीट का फायदा मिल सकता है. हालांकि, विपक्षी गठबंधन INDIA के खाते में दिल्ली की तीन सीट जाती दिख रही हैं क्योंकि एक्सपर्ट ने आम आदमी पार्टी की दो सीटों पर जीत की भविष्यवाणी की है.

    मध्य प्रदेश में बीजेपी को कितने नुकसान का अनुमान

    बीजेपी की बात करें तो कल्याणी शंकर ने कहा कि 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में पार्टी को 12 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है और उसके खाते में 16 सीटें जा सकती हैं, जबकि 10 कांग्रेस और 3 अन्यों के पास जाने का अनुमान है. राजस्थान को लेकर एक्सपर्ट ने कहा कि राज्य में पार्टी की अंदरुनी कलह का असर लोकसभा चुनाव में दिख सकता है.

    राजस्थान के लिए क्या है एक्सपर्ट की भविष्यवाणी

    उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे की नाराजगी की वजह से पार्टी को राजपूत वोटों का नुकसान हो सकता है. कल्याणी शंकर ने कहा कि  राजस्थान में बीजेपी को 15 सीटों का नुकसान हो सकता है और उसके खाते में 10 सीटें जा सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 9 सीटों का फायदा होगा. वहीं, अन्य दलों के लिए 5 सीटों की भविष्यवाणी की है.

    गुजरात और दिल्ली के लिए एक्सपर्ट की क्या है भविष्यवाणी

    कल्याणी शंकर ने कहा कि बीजेपी को अपने घर यानी गुजरात में भी बड़ा झटका लग सकता है. जहां 2019 में 26 की 26 सीटें पार्टी के खाते में गई थीं, लेकिन इस बार बीजेपी को 16 सीटों का नुकसान हो सकता है. उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी के लिए 10-10 सीटों की भविष्यवाणी की है, जबकि 5-6 सीट अन्य दलों के खाते में जा सकती हैं. दिल्ली की बात करें तो एक्सपर्ट के अनुसार बीजेपी को यहां 3 सीटों का नुकसान हो सकता है. एक्सपर्ट ने कहा कि 2019 में बीजेपी ने दिल्ली में क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस बार कांग्रेस के खाते में एक और आप को 2 सीटों जा सकती हैं, जबकि बीजेपी की सीटें घटकर 4 रहने का अनुमान है.

    Post Views: 920

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसातवें चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर,जाने…
    Next Article अंतिम चरण में कल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान, UP-पंजाब की 13-13 सीटों पर होगी वोटिंग..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?