नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिइंग हो रही है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 2 जून 2024 को होगी। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश और 32 निर्वाचन क्षेत्रों वाले सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभाओं के लिए मतगणना 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना (के साथ होगी।
अरुणाचल प्रदेश में मुख्य दल
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश में दो मुख्य राजनीतिक दल हैं। भाजपा ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे। नेशनल पीपुल्स पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य की दो अन्य महत्वपूर्ण पार्टियां हैं। भाजपा ने पहले ही बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा और जीरो-हापोली सहित 10 सीटें बिना किसी मुकाबले के जीत ली हैं।
सिक्किम की मुख्य पार्टियां
सिक्किम में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस दो अन्य महत्वपूर्ण पार्टियां हैं।
अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख उम्मीदवार
मुख्यमंत्री पेमा खांडू उपमुख्यमंत्री बियुराम वाहगे निनॉन्ग एरिंग करिखो क्री पानी तारम कुमार वली , कामलुंग मोसांग वांगकी लोवांग होनचुन नगंदम पासंग दोरजी सोन, जम्पा थिरनली कुनखापऔर नबाम ताडो अरुणाचल प्रदेश में कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।
सिक्किम में प्रमुख उम्मीदवार
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग , पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग बाईचुंग भूटिया, सोनम लामा सोनम ग्यात्सो लेप्चा हिशे लाचुंगपा दिली राम थापा नरेंद्र कुमार सुब्बा लाल बहादुर दास , संजीत खरेल लोक नाथ शर्मा और अरुण कुमार उप्रेती सिक्किम में कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।
अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र
मुक्तो, पासीघाट पश्चिम, चौखाम, तवांग, नाचो, पांगिन, रोइंग और चांगलांग उत्तर अरुणाचल प्रदेश में कुछ प्रमुख विधानसभा क्षेत्र हैं।
सिक्किम में प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र
सोरेंग-चाकुंग, पोकलोक-कामरंग, बरफंग, रेनॉक, नामचायबोंग, गंगटोक, अपर बर्टुक, रिनचेनपोंग और यांगथांग सिक्किम में कुछ प्रमुख विधानसभा क्षेत्र हैं।
2024 में अरुणाचल प्रदेश में मतदान प्रतिशत
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2019 में यह 82.17 प्रतिशत था।
2024 में सिक्किम में मतदान प्रतिशत
सिक्किम में विधानसभा चुनाव 2024 में 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2019 में यह 81.43 प्रतिशत था।
2019 के चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में क्या हुआ?
2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं थी। पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल यूनाइटेडने 7 और एनपीपी ने 5 सीटें जीतीं थीं। 2014 के अरुणाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं थीं, जबकि भाजपा केवल 11 सीटें जीतने में सफल रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने 5 सीटें जीतीं थीं।
