नई दिल्ली :- हसीना का फैशन सेंस हमेशा ऑन टॉप रहता है, फिर चाहे वह किसी इवेंट-अवॉर्ड फंक्शन में जाएं या फिर एयरपोर्ट पर नजर आएं। हर लुक में कालोज लाइमलाइट लूटने से पीछे नहीं हटती, और एक बार फिर अदाकारा ने अवॉर्ड नाइट में चमचमाती साड़ी से सबका ध्यान खींच लिया।
यूनिक स्टाइल और फैशन सेंस से अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजोल ने अपने अट्रैक्टिव लुक से इवेंट में भी अपीरियंस से दिलों की धड़कन बढ़ा दी। लाखों की साड़ी में तेंदुए वाला ब्लेजर पहनी अदाकारा सभी की निगाह उन पर ही टिक गईं। क्योंकि गॉर्जियस लुक में काजोल के कजरारे नैन बाकी स्टार की चमक कम रहे थे। यकिन ना आए तो आप भी देख लीजिए एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक
49 साल की काजोल स्टाइल इस उम्र में भी बाकी हसीनाओं को मात देने का दम रखता है। जिसका उदाहरण हाल ही में एक डिजिटल अवॉर्ड फंक्शन में देखने को मिला। जिसका हिस्सा बनी काजोल ने अपनी अट्रैक्टिव अपीरियंस के लिए चमचमाती साड़ी के साथ ब्लेजर पहना था। उनके आउटफिट को फैशन स्टाइलिस्ट मोहित राय और तरंग अग्रवाल ने स्टाइल किया
अदाकारा ने इस खास मौके पर फैशन ब्रांड अर्थ के कलेक्शन से लेपर्ड प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी। नेट फैब्रिक पर क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी से इसे चमकदार बनाया गया है। इस शाइन करती साड़ी में अदाकारा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस आउटफिट की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है।
अपने लुक में टीजिंग एलिमेंट जोड़ना काजोल बखूबी जानती हैं इसलिए उन्होंने साड़ी को ब्लाउज की जगह तेंदुए के प्रिंट वाले ब्लेजर के साथ स्टाइल किया। इस ब्लेजर को वी-नेकलाइन, कॉलर और फुल स्लीव्स में डिजाइन किया गया है। जिसका प्रिंट बिल्कुल साड़ी के मैचिंग का है। ब्लेजर विथ साड़ी में काजोल काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
एक्ट्रेस ने साड़ी की सिल्हूट और चमक को बरकरार रखने के लिए मिनिमल जूलरी की पेयर की। जिसमें सिर्फ हाथों में रिंग्स दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा हैवी ग्लोसी मेकअप ब्राउन आई आईशैडो, कागल, आईलाइनर, मस्करा और रेड लिपस्टिक लगाई.
