मध्यप्रदेश:- लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस दफ्तर में EVM को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने कहा, नतीजे पहले से तय हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता तख्तियां लेकर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन तख्तियों पर लिखा है, “आज तय हो जाएगा कि लोकतंत्र जीतेगा या मोदी की EVM जीत होगी.
जगदीश शर्मा ने कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं कि चुनाव में लूट हुई है. यह सिर्फ औपचारिकता है, क्योंकि देश के लोगों को संविधान में विश्वास है. कांग्रेस के सभी नेता आएंगे लेकिन मैं संवैधानिक नतीजों के लिए इंतजार नहीं कर सकता. हम 10 साल से हार रहे हैं, फिर भी लड़ रहे हैं, हर दिन लड़ रहे हैं. मेरे नेता देश के लोगों के साथ खड़े हैं
संविधान और लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन- सोमनाथ भारती
वोटों की गिनती से पहले आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा, आज का दिन देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है. आज का दिन तय करेगा कि लोकतंत्र रहेगा या नहीं. जिस तरह की लहर हमने लोगों में देखी, वे बीजेपी को हराना चाहते हैं. इस बार INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है.
